मांझी चट्टी के समीप ट्रक ने युवक को कुचला, मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मांझी(सारण)। शनिवार की शाम मांझी चट्टी के समीप ट्रक से कुचल कर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बहोरन सिंह के टोला निवासी अरुण चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र राज कुमार बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। दुर्घटना के पश्चात ग्रामीणों द्वारा उसे आनन-फानन में पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए शव को बीच सड़क पर रख कर मांझी छपरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि मांझी पुलिस द्वारा समझाए बुझाए जाने के बाद ग्रामीण सड़क जाम हटाने पर राजी हो गए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटना के बाद भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर परिजनों की दहाड़ व चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग