रुचि कमल सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण की सभ्यता संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन को संकल्पित संस्था सारण्य महोत्सव के कार्यालय में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्धघाटन शिक्षाविद रामदयाल शर्मा ने सदस्यता सम्मान पत्र नए सदस्यों को आवंटित करते हुए किया। छपरा शहर के सलेमपुर के अग्रवाल भवन परिसर स्थित कार्यालय परिसर में विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े हुए लोगों ने उत्साह के साथ सदस्यता ग्रहण किया। आगन्तुक अतिथियों का स्वागत महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने किया। अध्यक्षता चंद्र प्रकाश राज ने किया। कार्यक्रम का संचालन सूचना जनसंपर्क सचिव राकेश मिश्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने सारण प्रमंडल के कोने कोने से साहित्य, संस्कृति, शिक्षा और खेल-कूद से जुड़े लोगो को जोड़ने का संकल्प लिया।
ऐसे जुड़ें सारण्य महोत्सव से:
अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश राज व महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया कि सारण्य महोत्सव के विधिवत संचालन हेतु सारण्य महोत्सव सामान्य सदस्य 501 रुपए के सहयोग के उपरांत सदस्यता ग्रहण करते हैं। उसी प्रकार सक्रिय सदस्य 2001 (दो हजार एक) रूपये सहयोग के उपरांत सक्रिय सदस्य बनते हैं।
सभी सम्मानित सदस्य को साल में एक बार सम्मानित भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि सारण्य महोत्सव सदस्यता अभियान के क्रम में 9 सितंबर को डॉ अंजली सिंह, राकेश भूषण पांडेय व कमल कुमार सिंह सेंगर ने 501 रुपए अदा कर सामान्य सदस्यता ग्रहण किए। इस अवसर पर डॉ देवेश कुमार, कमल कुमार सिंह सेंगर, संगीत शिक्षिका प्रियंका कुमारी, संगीत शिक्षिका सोनम मिश्रा, विरेन्द्र कुमार पप्पू, अमितेश कुमार, डॉ अंजली सिंह, आलोक कुमार, निर्भय कुमार, संतोष सिंह मुन्ना, सुभाष ओझा, चंदन प्रताप सिंह आदि अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग