राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। हिंदी दिवस के अवसर पर गुरुवार को कई शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित की गई। मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरिया, नेशनल एकेडमी शाहनेवाजपुर, एमएस ट्यूटोरियल नंदनपुर में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित थी। इस दौरान मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरिया के हिंदी शिक्षक सह माध्यमिक शिक्षक नेता अर्जुन युवराज ने हिंदी दिवस पर चर्चा करते हुए कहा कि विकास के लिए हर वर्ष 14 सितम्बर को संपूर्ण भारतवर्ष में हिंदी दिवस धूम-धाम से मनाया जाता है। हिंदी हमारी मातृभाषा के साथ-साथ राज्यभाषा है और इसे राष्ट्रभाषा का भी दर्जा प्राप्त है। हिंदी केवल भाषा ही नही बल्कि भारत की पहचान है। उन्होंने युवाओं को हिंदी के महत्व को समझने और समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया। नेशनल एकेडमी शाहनेवाजपुर में विद्यालय के निदेशक पवन कुमार शर्मा, प्राचार्य बलराम कुमार साह, सुनीता देवी, व अन्य शिक्षकों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस उपलक्ष्य में जूनियर वर्गों के विद्यार्थियों ने सुलेख में भाग लेकर विजेता बनें वहीं सीनियर वर्गों के विद्यार्थी भाषण-प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दिखाई। जिसमें आठवीं की छात्रा कृतिका कुमारी प्रथम, सातवीं की छात्रा ऋषिका कुमारी द्वितीय और सातवीं की ही छात्रा अनुप्रिया कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की। मौके पर प्रेमचंद शर्मा, पंकज सहनी, अनूप कुमार, सोनू सिंह, काजल कुमारी, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग