राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। आपसी विवाद को लेकर एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में परसागढ़ बाजार गांव के एस कुमार साह, चैनवा गांव के अभिषेक कुमार प्रसाद, विवेक कुमार समेत पांच लोग शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर रामपुर गांव में मकान के छत से गिर जाने से राज नंदनी कुमारी घायल हो गई। जबकि रसूलपुर में बाइक पलटने से छपरा के अदनान हुसैन घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सीएचसी में किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पडताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग