मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। जन सुराज दिघवारा प्रखंड कार्यवाहक समिति की बैठक रविवार को स्थानीय बरुआ पंचायत सरकार भवन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर प्रखंड कार्यवाहक समिति के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी सौंपा गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सोनपुर अनुमंडल युवा अध्यक्ष तनुज सौरभ ने कहा कि प्रशांत किशोर के मार्गदर्शन में जनसुराज आने वाले दिनों में बिहार के जन जन की आवाज बन कर उभरेगी। और पूरे बिहार में हर स्तर पर सही लोगों का सक्षम नेतृत्व सामने आएगा। तभी जन सुराज का सपना साकार होगा। और इसमें आप सभी की भूमिका अहम होगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनसुराज के प्रखंड अध्यक्ष व मुखिया संघ के अध्यक्ष अजित कुमार सिंह पप्पू ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए गतिविधियों को और तेज किया जाएगा। इस क्रम में आगामी 01 अक्टूबर को रामजंगल कॉलेज में प्रखंड स्तरीय बृहत बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष अजित सिंह पप्पू, उपाध्यक्ष बबलू सिंह, पुष्पा देवी, प्रवक्ता अजित कुमार सोनू, युवा अध्यक्ष अश्विनी पाण्डेय, महिला अध्यक्ष सोना देवी, के अलावे अनुमंडल महिला अध्यक्ष अमिता सहनी, अनुमंडल युवा अध्यक्ष तनुज सौरभ आदि उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग