छपरा(सारण)। जिले के मांझी अंचल अंतर्गत मटियार गांव के समीप सरयू नदी में हुए नाव हादसा में दो लोगों की मौत हो गई है। जिनके परिजनों को अंचल अधिकारी के द्वारा आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख मुआवजा राशि दिया गया है। जानकारी के अनुसार नाव पर करीब 19 लोग सवार थे। वे सभी मटियार दियारा खेती के कामकाज से गए हुए थे। वापसी के दौरान बीच नदी में नाव में छेद रहने के कारण पानी नाव में भर गया एवं दुर्घटना घटित हुई। इस घटना में दो महिला की मृत्यु डूबने से हो गई। 13 लोगों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। जबकि चार लापता लोगों की खोज अभी भी जारी है। लापता लोगों में एक पुरुष एवं तीन महिला है। दो मृतकों के शव की पहचान उनके परिजनों के द्वारा कर ली गई है। तत्पश्चात विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर के निर्देश पर मृतक के परिजनों को आश्रित मुआवजा के रूप में चार- चार लाख की राशि उपलब्ध करा दी गई है। बता दें कि बुधवार की शाम नाव दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक सारण देर रात्रि तक घटनास्थल नदी के किनारे स्वयं मौजूद रहकर बचाव कार्य का अनुश्रवण कर रहे थे ।बचाव दल में एसडीआरएफ का दो टीम कमांडर के साथ तथा एसडीआरएफ के दो गोताखोर लगातार लापता लोगों की खोज जारी रखे हुए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग