छपरा(सारण)। जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा दिनांक 26 व 27 नवम्बर 2023 को मनाई जायेगी। परम्परा के अनुसार श्रद्धालुओं / स्नानार्थियों के द्वारा गंगा, गंडक, अन्य नदियों और तालाबों में स्नान कर पूजा अर्चना की जाती है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रायः ऐसा देखा जाता है कि इस अवसर पर काफी संख्या में लोग नदी में प्रचार प्रसार करने एवं घूमने के बहाने नाव पर चलते हैं और आतिशबाजी करते हैं जिससे स्नानार्थियों को तो असुविधा होती ही है, विधि व्यवस्था संधारण में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ऐसा भी देखा गया हैं कि नाविकों के द्वारा ज्यादा भाड़ा कमाने के उद्देश्य से नदी के इस पार से उस पार फेरी लगाया जाता है। भाड़ा कमाने की होड़ में नावों पर क्षमता से अधिक व्यक्तियों को बैठा लिया जाता है तथा अनियंत्रित गति से नावों को चलाया जाता है। जिस कारण नाव दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। ऐसी हालात में असंभावित घटना होने की संभावना रहती है साथ ही विधि-व्यवस्था की समस्या भी पैदा हो जाती है। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को निदेश देते हुए बताया कि विधि व्यवस्था संधारण और नाव डूबने जैसे किसी अप्रिय घटना से बचने को लेकर जनहित, लोकहित में गंगा, गंडक और अन्य नदियों में दिनांक 26 नवम्बर 2023 के अपराह्न से 27 नवम्बर 2023 तक नावों का परिचालन पूर्णरूपेण बन्द करवाना सुनिश्चित किया जाय।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग