राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर चौक पर दिवाली की रात्रि में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लाख हो के सामान जलकर खाक हो गई।इस संबंध में दुकानदार केवानी गांव निवासी शिवजन्म महतो के पुत्र रवीश महतो ने बताया कि दिवाली की रात अपने रवीश मल्टी मीडिया दुकान में दो दिए और तीन-चार मामबत्तियां जलाकर रात्रि 9:00 बजे तक दुकान में थे।मोमबत्ती और दीपक बुझ जाने के बाद दुकान बंद करके अपने घर चले गए। तभी मध्य रात्रि में स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई की दुकान में आग लग गई है। आग लगने की कारण शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने से लैपटॉप प्रिंटर लेमिनेशन मशीन अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान जिसकी कीमत एक लाख तीस हजार रुपए बताई जा रही है। सभी समान जलकर खाक हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग