राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ पांच चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले दिनों भेल्दी थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी नंदकिशोर राय के घर से बाइक चोरी हो गई थी। इस मामले में भेल्दी थाना कांड संख्या 300/23 दर्ज की गई एवं छापेमारी की गई।जिसमें परसा थाना क्षेत्र के वीर कुंवारी निवासी मुन्ना राय के पुत्र अंगद कुमार तितरा नारायणपुर निवासी संजय सिंह का पुत्र निगम कुमार, अमनौर थाना क्षेत्र के मुरा निवासी विजय राय के पुत्र रोहित कुमार, शेखपुरा डीह निवासी पवन सिंह के पुत्र मनजीत कुमार एवं भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा मित्रसेन लक्ष्मण प्रसाद यादव के पुत्र आकाश कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग