राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गंगा सागर बिंदु की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों से कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ते डेंगू के आंकड़े को देखते हुए डेंगू से बचाव हेतु स्वास्थ्य कर्मियों को क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में हेल्थ मैनेजर वाहिद अख़्तर, जीएनएम, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग