राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अंचल के सूलपुर थाने की पुलिस ने शराबबंदी का उल्लंघन कर सड़क पर शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कई वर्ष पूर्व से ही बिहार में शराबबंदी लागू किया गया है। पुलिस शराब कारोबारी के साथ-साथ पीने वाले लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। थानाध्यक्ष द्वारा गुप्त सूचना मिलने के बाद रात में ही चंचौरा बाजार पर छापेमारी की गई। इस दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे एक नशेड़ी आनंद शाह को गिरफ्तार किया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नशेड़ी को जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग