राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड क्षेत्र की चनचौरा पंचायत के मनी छपरा गांव स्थित एचके एजुकेशनल एकेडमी के बैनर तले मंगलवार को बाल दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालक अकबर हुसैन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आकांक्षा, सोहैल, नाजिया, अइसा अजमीना, रिया, सिमरन, प्रियांशु, स्वराज, रीतिक आदि छात्र-छात्राओं ने छठ गीत की झांकी, देशभक्ति गीत, नृत्य आदि की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर गायक गीतकार व संगीतकार राजेन्द्र वैरागी, हरिकिशोर गिरि, शिक्षक गुरुचरण भारती, शशि भारती, रामेश्वर गोप आदि ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन कमरूद्दीन अंसारी ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग