राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण जिला राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीरा पंचायत के तकिया गांव में स्थापित बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शनिवार की रात को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को काफी गंभीरता से लेते हुए कड़ी भर्त्सना की है। सारण जिला राजद नेता सुनील राय एवं जिला प्रवक्ता हरेलाल यादव ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा है कि किसी महापुरुष के मूर्ति को तोड़ कर उनके विचारों को समाप्त नहीं किया जा सकता। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाय, बहुत कम है। जिन लोगों ने भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है वो अक्षम्य है, बहुत जल्द जिला राजद का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सारण से मिलकर उक्त घटना की त्वरित जांच कर संबंधित दोषी व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कारवाई करने की मांग करेगा। राजद नेताओं ने कहा कि इसके पहले भी मशरख थाना क्षेत्र में भी असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का काम किया गया था।उक्त कांड के अभियुक्तों को शिनाख्त कर उनपर कोई करवाई नहीं की गई, जो दुःखद है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग