छपरा(सारण)। कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए गरीब नि: सहाय व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से कंबल का वितरण जिलाधिकारी अमन समीर के आदेश प्रारंभ किया गया। जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर, मढ़ौरा एवं सोनपुर के द्वारा रात्रि काल में स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर जरूरतमंद गरीब नि: सहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा को शीतलहर के दौरान आम जनों के सुविधा के लिए प्रमुख चौक- चौराहा पर अलाव जलाने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग