छपरा(सारण)। जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार की दोपहर दरोगा राय चौक पर हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया है। जिसमें कई दो पहिया वाहन चालकाे को बिना हेलमेट में बाइक चलाते पकड़ा गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा ऑन द स्पॉट बिना हेलमेट के बाइक चला रहे चालको का चालान काटा गया। जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान की सूचना मिलने हीं वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे लोग शहर के गली-मुहल्ला होकर भागने लगे। चेकिंग के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी सारण एवं दर्जनों पुलिस बल मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग