मढ़ौरा के चैनपुर में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट, तीन लोग जख्मी
मढ़ौरा(सारण)। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के चैनपुर के तीन युवकों के साथ पूर्व के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों जख्मी युवकों का प्राथमिक उपचार स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध चैनपुर निवासी कुणाल कुमार ने पुलिस के समक्ष दिए ब्यान में कहा है कि मेरे घर 14 मार्च को बहन की शादी थी। जिसमें आरकेष्टा में आरोपियों द्वारा हंगामा किया गया। जिसका मैंने विरोध किया तो मुझे मारने की धमकी दी गई थी। जब मैंने शुक्रवार को अपने रिश्तेदार को मुंबई जाने के लिए शीवगंज चौक पर बस पकड़वाने आया। इसी बीच अखिलेश कुमार राय धीरज कुमार, मुन्ना कुमार आठ आरोपित लोगों के साथ लात, मुक्का, फैट से मारने लगे। मैं घायल अवस्था के बीच अपने पिता के पास फोन किया । तो वे लोग आए। जिसके बाद आरोपियों ने उनलोगों पर भी लाठी, डंडों एवं हथियारों से हमला किया । जिससे अलोक कुमार और सलेन्द्र सिंह भी बुरी तरह से जख्मी हो गए। इस संबंध में पुलिस ने आवेदक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग