बाईक सवार देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तरैया(सारण)। प्रखंड के पोखरेड़ा में वाहन जाँच के दौरान 70 लीटर देशी शराब लदे बाईक सवार डीह छपिया गांव निवासी दिनेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जबकि डीह छपिया निवासी रवीश महतो भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बिगत संध्या पोखरेड़ा में गस्ती के दौरान पानापुर की ओर से आ रही बाईक पर दो व्यक्ति बैठे थे जिसपर प्लास्टिक के बोड़ा में कुछ लदा हुआ था।जो पुलिस को देखते ही भागने लगे।पुलिस ने खदेड़ कर बाईक के साथ एक को पकड़ लिया।जिसमें प्लास्टिक के गैलन में 70 लीटर देशी शराब रखा हुआ था। गिरफ्तार अवैध शराब व्यव्सायी को जेल भेज दिया गया और अन्य के लिये छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग