सगुनी दियरा से बरामद 746 बोतल अवैध विदेशी शराब बमराद, तरैया व मुजफ्फरपुर के छह धंधेबाजों पर एफआईआर, एक गिरफ्तार को भेज गया जेल
तरैया(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सगुनी रेता, उजला बालू से बरामद 30 कार्टून अवैध विदेशी शराब मामले में छः शराब धंधेबाजों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें तरैया थाना के सगुनी निवासी कंचन राय एवं अंधरबाड़ी डुमरी के नितेश सिंह,पानापुर थाना के सगुनी रामपुर रुद्र 161 निवासी जटू सहनी, मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना के माधोपुर निवासी अनिल राय,पारू थाना के फतेहाबाद निवासी छोटू राय एवं राजा राय को अभियुक्त बनाया गया है। जिसमें 30 कार्टून में 746 बोतल कुल 245.22 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक बाईक व एक ट्रैक्टर जप्त किया गया है तथा गिरफ्तार जटू सहनी को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सगुनी दियरा में शराब कारोबारी कंचन राय द्वारा एक झोपड़ी बनाया गया था।जिसमें गंडक पार पारू से नाव से शराब लाकर उक्त झोपड़ी में एकत्रित किया जाता था। जिसको होली में सप्लाई करने के लिये भण्डारित किया गया था। जिसकी गुप्त सूचना मिली थी जिसकी सत्यापन के लिए जब छापेमारी की गयी तो सगुनी दियरा से बाइक से जटू सहनी दो कार्टून व ट्रैक्टर से कंचन राय एवं नितेश सिंह दारू ले जा रहे थे। जिसे जप्त कर लिया गया और एक व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग