तरैया प्रखंड के विभिन्न गांव में पूर्व विधायक ने राहत सामग्री का किया वितरण
धमेन्द्र कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
तरैया (सारण)। तरैया प्रखंड के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता जनक सिंह द्वारा प्रखंड के डेवढ़ी,पचरौर,भटगाईं पंचायतों के दर्जनों गांव में राहत सामग्री के रूप में खाद्य वस्तुओं का वितरण किया गया।वितरण करते पूर्व विधायक ने कहा कि पुरे तरैया विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन 9 टीमों के द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है जिसमें लोगों को खाद्य सामग्री सुखा राशन, मोमबत्ती,माचिस सहित मास्क का भी वितरण किया जा रहा है।पूर्व विधायक ने जहां भी रुके वहां सबसे पहले स्वयं एवं उपस्थित लोगों को बीच सैनिटाइजर इस्तेमाल करते रहे एवं मौके पर मौजूद सभी लोगों के बीच मास्क का वितरण करके सभी को मास्क लगाने के बाद ही बातचीत शुरू कर रहे थे।राहत सामग्री वितरण के दौरान डेवढ़ी पंचायत के सरेया बसंत नहर पर,मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा उक्त जगह पर सामुदायिक रसोई की आवश्यकता व्यक्त की गई जिस पर श्री सिंह ने तुरंत अंचलाधिकारी से बात करके उक्त जगह पर समुदायिक किचेन चापाकल एवं शौचालय की व्यवस्था करने को कहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग