राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मशरख:नदी में डूबे युवक का शव एनडीआरएफ की मदद से चौबीस घंटे बाद बरामद 

नदी में डूबे युवक का शव एनडीआरएफ की मदद से चौबीस घंटे बाद बरामद 

मशरक थाना क्षेत्र के रेलवे पुल घोघाड़ी नदी के पास एक युवक पैर फिसलने से नदी में डुब गया और गहरे पानी में चलें जाने से खोजने के लिए एनडीआरएफ टीम की मदद से उसे काफी खोजबीन के बाद 24 घंटे के बाद खोज निकाला गया।

मामला है कि चैनपुर गांव निवासी स्व रामाधार सिंह के 40 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह घोघाड़ी नदी के रेल पुल से घर जा रहें थें वही उनका पैर फिसलने से गहरे पानी में चलें गये सोमवार की शाम एनडीआरएफ की टीम के साथ बीडीओ मशरक राजीव कुमार सिन्हा ने काफी खोजबीन शुरू की पर अंधेरा हो जाने और पानी गहरा होने की वजह से खोजबीन रोक दी गई और मंगलवार की सुबह एनडीआरएफ टीम के साथ आस-पड़ोस के युवाओं की टीम रंजन सिंह,अमर सिंह, कुंदन सिंह, अन्टू सिंह की अगुवाई में नदी की पानी में उतरी और काफी खोजबीन के बाद गहरे पानी में डूबे युवक के शव को बरामद किया गया।

शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।शव को पानी से निकाल कर थाना पुलिस द्वारा थाना परिसर में लाने पर मृतक के गांव और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को देखते हुए थाना पुलिस की टीम चौकस दिखी। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह,इस्पेक्टर बालेश्वर राय, तरैया थाना, इसुआपुर प्रभारी पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए।वही जिले से दंगा नियंत्रण वाहन भी थाना पर पहुंच गया।

मृतक युवक की शादी कुछ ही साल पहले गोपालवाड़ी गांव में रमेश सिंह के यहां हुई थी। वह एक भाई था और उसके दो छोटे छोटे लड़कें हैं। मृतक बेहद ही गरीब परिवार से हैं और अपने परिवार का एकमात्र कमाऊं सदस्य था। जिससे उसके परिवार के सामने भरण-पोषण करने की समस्या खड़ी हो गई है।मृतक की पत्नी दहाड़ मार मार रो रो कर कह रही है कि अब उसका और उसके बच्चे का क्या होगा। मौके पर पहुंचे सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को बिहार सरकार आपदा विभाग से नियमानुसार सरकारी मुवाअजा दिया जाएगा।