मढ़ौरा: वार्ड नं – 11 के समुदायक रसोई में प्रतिदिन पांच सौ बाढ़ पीड़ितों का तैयार होता है भोजन: वार्ड पार्षद मनोज सिंह
मढ़ौरा(सारण)। नगर पंचायत के वार्ड नं-11 में संचालित समुदायिक रसोई में बाढ़ पीड़ित प्रेम से भोजन कर रहे है। इस संबंध में स्थानीय पार्षद मनोज सिंह ने बताया कि समुदायक रसोई लगतार सुचारु रूप से चलाया जा रहा है, यहाँ प्रतिदिन पांच सौ बाढ़ पीड़ितों का खाना तैयार होता है, सुबह और शाम समय अनुसार बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराया जाता है। साथ ही जो औरत या छोटे छोटे बच्चे समुदायक रसोई पर पानी में आने में असमर्थ है, उन्के परिवार के सदस्य से घर भी भेजा जा रहा है। वहाँ उपस्थित बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि मढ़ौरा नगर पंचायत के वार्ड नं- 11 का समुदायक रसोई सुचारू रूप से चलाया जा रहा और हमलोगों समय अनुसार सुबह और शाम चावल दाल एवं सब्जी मिल रहा है। जो हमलोग भोजन भी करते हैं और छोटे छोटे बच्चे पानी के चलते नहीं आते है उन्के लिए घर भी ले जाते है और खुद वार्ड पार्षद रहकर हमलोगों को भोजन कराते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग