भाजपा के युवा नेता लगतार बाढ़ पीड़ितों के बीच पंहुचा रहे है राहत सामग्री
मढ़ौरा(सारण)। बाढ़ की आपदा में लगातार बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी सह वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र राय ने अपने निजी स्तर से चुरा मीठा एवं बाढ़ राहत सामग्री का वितरण सिल्हौरी पंचायत में आटा गांव, आटा मठिया, आटा पूरब टोला, बड़की टेंहटी, दलित बस्ती, तीन गछिया ब्रह्मस्थान एवं टेहटी बाजार बाजार पर आश्रय लिए बाढ़ विस्थापित परिवारों के बीच किया। इस अवसर पर समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र राय के साथ वरिष्ठ नेता शंभूनाथ सिंह, ललन जयसवाल, भाजपा उपाध्यक्ष आर्य सुमंत, परवीन, युवा साथी सोनू यादव, अरुण यादव, प्रमोद यादव, जगदीश यादव, पप्पू यादव, राजू यादव अमरजीत यादव, विकास यादव, विशाल यादव, शंकर यादव एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग