कान्हा की दीवानी हुई रे…
दरियापुर(सारण)। प्रखंड के ककरहट गांव निवासी शिक्षक अमित कुमार की पत्नी रंजना सिंह ने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष सगीत के माध्यम से उनका वर्णन की।
सांवरे की मुरली बाजे
सिर मोर मुकुट भी सजे
मैं तो हुई कृष्ण की दीवानी रे
तेरा पीताम्बर पहनावा
सजे रूप अति मन प्यारा
छेड़े मृदु तान मुरलिया
वो तो मोहे मन सांवरिया
मैं तो हुई कृष्ण की दीवानी रे
तेरे गले में बैजंती माला
तेरे संग डोले गोपिन ग्वाला
तुझे दही,माखन मिश्री भाए
मैं तो तुझे छपन्न भोग लगाएं
मैं तो हुई कृष्ण दीवानी
मैं तो हुई कान्हा दीवानी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग