बनियापुर में धुमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
बनियापुर(सारण)। जय कन्हैया लाल की मदना गोपाल की के उदघोष के साथ मंगलवार को प्रखंड के प्रायः सभी इलाको में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान प्रखण्ड के कई गांवो में पूरे दिन उत्सव की धूम रही। साथ ही भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जहाँ साधू-संतो की सानिध्य में भक्तगण श्रीकृष्ण लीला की व्यख्या,प्रभु के अलग-अलग रूप,गुण और श्रीमदभगवत गीता के माध्यम से समाज को प्रभु द्वारा दिये गये संदेशो को आत्मसात किये।उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप के बावजूद भी अष्टमी को लेकर श्रद्धालु भक्त काफी उत्साहित दिखे। हालांकि की शाम में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।जिससे व्रतियों को काफी राहत मिली। व्रत को लेकर कई जगहों पर युवक-युवतियो ने पेड़ो पर झूला डालकर कर झूला-झूलने का लुत्फ़ उठाया। इधर बाजारों में भी अन्य दिनों की तुलना में अष्टमी को लेकर काफी चहल-पहल रही। सबसे ज्यादा भीड़ फलों के दुकानों पर दिखी। केला, सेव, खीरा, अमरुद, शक्करकंद आदि की खूब बिक्री हुई। अष्टमी के अवसर पर अधिक मात्रा में फल की बिक्री होने से अच्छी ख़ासी मुनाफा होने पर फल बिक्रेता भी काफी उत्साहित दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग