बनियापुर में महिला को डायन बता आधा दर्जन पड़ोसियों ने की पिटाई, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। महिला को डायन बता आधा दर्जन पड़ोसियों ने पिटाई कर दी. विरोध करने पर पड़ोसियों ने प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया तथा घर का किवाड़ उखाड़ दिया .मामला थानाक्षेत्र के पुछरी का है. पीड़िता आशा देवी ने बताया है कि वह घर में अपने परिजनों के साथ रहती है. परोस के ही एक युवक की प्रदेश में डूबकर मौत हो गई थी. जिसकी जानकारी मिलने पर वह पूछताछ करने गई थी. जिसको लेकर परोसी उसे डायन कहने लगे. परोसी सुनील महतो, नीरज महतो, धीरज महतो, रीना कुंवर, फूलकुमारी, लक्ष्मण महतो, जयप्रकाश महतो तथा पप्पू कुमार ने धारदार हथियार से जनलेवा हमला कर दिया. जिसकी जानकारी वह पुलिस को दी थी. पुलिस के मौके पर पहुंचने की सूचना पर नामजद उसे छोड़ फरारा हो गये. नामजदों ने पीड़िता का आभूषण भी छीन लिया है. पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आलोक में जांच कर रही है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग