बनियापुर में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, एफाआईआर
बनियापुर(सारण)। थानाक्षेत्र के सोहई गाजन में दो पक्षो के बीच जमकर हुई मारपीट का अलग अलग प्राथमिकी दर्ज काराया गया है. प्रथम पक्ष के धनन्जय पांडेय ने दर्ज प्राथमिकी में विक्की पांडेय, रमेश पांडेय, हरिशंकर पांडेय तथा गौरी शंकर पांडेय को नामजद किया है. बताया गया है कि वह घर की सफाई कर रहा था. तभी नामजद धारदार हथियार से लैस होकर आए और गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध मरने पर जानलेवा हमला किया. जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया.नामजदों द्वारा पांच हजार रुपये भी छिन लिया गया. इधर, दूसरे पक्ष के रमेश पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज करा विष्णु पांडेय, धनन्जय पांडेय, विवेक पाण्डेय को ननमजद करते हुए बताया है कि साजिस के तहत सभी एकजूट होकर आए और जान मारने की नीयत से हमला कर दिया पुलिस दोनों पक्षो के दर्ज प्राथमिकी पर जांच में जूटी है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग