दरियापुर के पूरे प्रखंड में बाढ़ के पानी से हुई तबाही
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र अधिकतर पंचायतों बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। हजारों एकड़ की फसल बर्बाद हो गई है। गंडक की गर्जना के साथ कितनो को मृत्यु हो गयी।तरैया, मशरक पानापुर समेत आठ प्रखंडों को अतिक्रमण करते हुए दरियापुर प्रखंड के दर्जनो से अधिक पंचायत को अपनी आगोश में दबोच लिया है। बहरहाल, अब तो शौच के लिए लोगों में असहजता देखी जा रही है। बाढ़ ग्रस्त पंचायतों का दौरा कर जन संभावना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह और सारण जिला अध्यक्ष सोना कुमार यादव ने बताया कि अंचल प्रशासन व जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अबतक राहत व बचाव कार्य शुरू नही किए गए हैं। डेरनी मध्य विद्यालय, एपीएससी, पावर सब स्टेशन जल प्लावित हो चुके हैं। बाढ़ की कहर की चपेट में दरिया पुर अंचल का ककरहट,ठीका बड़का बनेया, महम्मदपुर, नाथा छपरा, हरना, बजहियां, सुतिहार,फीरोजपुर,संझा-कोठिया, लोहछा- विश्वम्भरपुर, अचलपुर भगवान, पूर्णाहीह, बली छपरा, बलीटोला, सुल्तानपुर, खानपुर, खजौता, फतेहपुर भगवानपुर, सुन्दरपुर सुअरा, मुजौना, कोठिया, भैरोपुर, रसूलपुर सहित दर्जनों गांव आ चुके हैं । पशुओं के चारे, खाद्यान्न सहित खरीफ धान, मक्का, उड़द, मरूआ, कौनी, पटसन को बाढ़ ने निगल लिया है। इधर दिघवारा- भेल्ली मार्ग पर भी पानी बहने लगे है। वही फुर्सतपुर व सुतिहार के आधा दर्जन जगह में बाढ़ का पानी ओवर फ्लो की स्थिति में है और दो तीन जगह ओवर फ्लो कर पानी बह भी रहे है वही डेरनी बाजार भी लंगड़ी बांध ओवर फ्लो के चलते आज रात तक भर जयेंगे।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन