राजद नेता ने भगवान श्रीकृष्ण कृष्ण से वैश्विक कोरोना काल व बाढ़ से निजात दिलाने हेतु की प्रार्थना
एकमा (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी श्रीकांत यादव के प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद यादव द्वारा जनसंपर्क जारी है। इसी क्रम में वह क्षेत्र के चनचौरा पंचायत के रतनपुरा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजनोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान श्री यादव ने भगवान श्रीकृष्ण से कोरोना व बाढ़ से पीड़ित जनता की रक्षा के लिए प्रार्थना करते हुए जन-जीवन फिर से समान्य करने की कामना की। इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष वकील यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश यादव, चनचौरा पंचायत अध्यक्ष रामाशंकर महतो, पूर्व मुखिया चंचौरा पंचायत शुभा राय, पंचा यादव, विजय यादव, नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, रितेश पटेल, रवि कुमार महतो आदि शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग