सड़क दुघर्टना में तरैया का दुकानदार घायल,सदर रेफर

मशरक छपरा एस एच-90 पर केन्द्रीय विद्यालय के पास क्षतिग्रस्त पुल पर सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक से बचने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार गढ़े में गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया राह चलते लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां उसकी पहचान गरखा थाना क्षेत्र के गरखा गांव निवासी सुरेश भगत का 35 वर्षीय पुत्र उमेश भगत के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि उसका तरैया बाजार पर कुक्कर टर्च की मरम्मत की दुकान हैं उसी पर वह गरखा नगरा मशरक होकर जा रहा था कि मशरक में टूटे पुल के पास मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें वो घायल हो गया। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग