राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अमनौर: हेलो सीओ साहब लूटपाट बंद कीजिए नहीं तो होगी करवाई-विधायक

हेलो सीओ साहब लूटपाट बंद कीजिए नहीं तो होगी करवाई-विधायक

मुरारी स्वामी की रिपोर्ट 

भेल्दी(सारण)। अमनौर प्रखंड के कटसा पंचायत अंतर्गत रज्जुपुर गांव जहां बुधवार की शाम अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण करने पहुंचे थे। वितरण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी स्तर पर सोमवार से ही समुदायिक किचन का व्यवस्था किया गया है।मगर धरातल पर अब तक खाना नहीं बन रहा है। जिसके बाद विधायक श्री चोकर बाबा आगबबूला होकर तुरंत अमनौर सीओ सुशील कुमार सिंह को फोन लगाने का आदेश दिया सीओ साहब ने जैसे ही फोन उठाया विधायक जी ने पूछा कि रज्जुपुर गांव में कितने दिनों से आपका किचन चल रहा है जिसके बाद उन्होंने जवाब दिया कि सोमवार से ही एक प्रधानाध्यापक की नियुक्ति कर रसोई की व्यवस्था कर दी गई है। विधायक जी इसके बाद भड़क उठे उन्होंने बताया कि कमर तक पानी हेलकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे हैं यहां 500 की संख्या में पीड़ित मेरे पास आकर शिकायत कर रहे हैं की अभी तक खाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके बाद वो गुस्से में आकर बोले कि आप अपने काम में सुधार लाइए अन्यथा करवाई के लिए तैयार रहे। कागजों पर ही सरकारी स्तर पर हर सुविधा आपकी चल रही है मिल। सरकार हर सुविधा उपलब्ध करा रही है मगर आप लोग हमें बदनाम कर रहे हैं लूटपाट छोड़कर इस संकट में जनता के हित में काम कीजिए नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहिए। विधायक जी के गुस्सा को देख सीओ साहब बोले की कल से व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।स्कूल में कल से खाने की व्यवस्था कर दी जाएगी। चोकर बाबा लायंस क्लब व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ मिलकर सैकड़ो ग्रामीणों के बीच पूरी सब्जी चूरा मीठा तिरपाल बिस्कुट टोस्ट आदि का वितरण किया।इस मौके पर अमनौर भाजपा के विस्तारक चंदन कुमार पांडेय,पंचायत समिति प्रतिनिधि संतोष गुप्ता, राकेश सिंह,लायंस क्लब के आदित्य अग्रवाल,विपुल शांडिल्य आदि उपस्थित थे।