फायरिंग के मामले में दो प्राथमिकी दर्ज , एक गिरफ्तार
गड़खा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ताहीरपुर गाँव मे दो पक्षों के बीच हुए मार पीट फायरिंग एवं छेड़खानी के मामलें को लेकर दोनों पक्षों की ओर थाने मे एक दुसरे उपर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।एक पक्ष के मुन्नी देवी ने थाने के दर्ज प्राथमिकी मे आरोप लगायी है की बाढ़ के पानी घर में घुसने के कारण घर की समान संयोज रही थी। तभी उसी गांव धर्मेन्द्र सिंह आय और जाती सुचक बातों को इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज करते हुए चले गय फिर कुछ देर बाद आय और हथियार से फायर किये जिससे पति राजेश राम सहित अन्य लोग घायल हो गए। वही दुसरे पक्ष से निधि कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगायी है की वे खेत से अपने घर लौट रही थी तभी विद्यालय के समीप सुन सान जगह देख भीम राम हाँथ पकड़ खिंचते हुए विद्यालय के पीछे सुन सान जगह ले जाकर जबरदस्ती छेड़खानी करने लगा चिल्लाने की आवाज सुन आस पास के लोगों के आते देख भाग इस घटना की सुचना परिजनों को दिया परिजनों द्वारा पुछ ताछ करने पर उसी गांव करीब 16 लोग घर पर चढ़ कर गाली गलौज करने लगे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध मे नामजद धर्मेन्द्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग