गड़खा के श्रीपाल बसंत गाँव कंटेंमेन्ट जोन हुआ घोषित, कोरोना से एक कि मौत
गड़खा(सारण)। श्रीपाल बसंत गाँव में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से मृत्यु होने की सुचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर श्रीपाल बसंत के संक्रमित स्थल से पुरब पश्चिम उतर दक्षिण दिशा मे सड़क तक के क्षेत्र को कंटेंमेन्ट जोन घोषित कर दिया है इस जोन मे रहने वाले कोई भी व्यक्ति बाहर नही जा सकते और ना ही बाहर से इस कंटेंमेन्ट जोन मे कोई व्यक्ति प्रवेश करेंगे उलंघन करने पर नियमानुसार कानुनी कारवाई किया जाएगा जिलाधिकारी के द्वारा इस में सेनेटाइज करने का निर्देश दिया गया है इसका अनुश्रवण बीडिओ और सीओ को दिया गया है जबकी इस पुरी गतीविधि पर अनुश्रवण डा दिलिप कुमार सिंह जिला वैक्टर बाँर्न रोग नियत्रंण पदाधिकारी को दिया गया है। रामपुर गाँव मे एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग