रायपुरा हाई स्कूल से शिक्षक की बाइक चोरी
भेल्दी(सारण)। जेएम हाई स्कूल रायपुरा के गेट से इंटर के नामांकन में कार्यरत शिक्षक की बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में बक्सर जिला के मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव निवासी सहायक शिक्षक राकेश कुमार सिंह ने भेल्दी थाना में लिखित आवेदन दिया। जिसमें कहा कि मंगलवार को अतिथि शिक्षक अजय राय के साथ विद्यालय पहुंचा मेन गेट के बाहर ही बाइक लगाकर अंदर गया।वापस जब बाहर आया तो स्प्लेंडर प्लस बाइक गायब थी। काफी खोजबीन पर भी पता नहीं चला।भेल्दी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग