आभूषण और 10 हजार रुपये लेकर पत्नी हुई फरार, पति ने कराया केस
गड़खा(सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के कसिना गाँव से एक विवाहिता 10 हजार रुपये नगद और आभूषण लेकर फरार हो गई। इस संबंध में कसीना गांव निवासी राजू कुमार सिंह ने गरखा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें कहा कि पूनम देवी अपने मायके से 29 जुलाई को आई और 4 दिन ससुराल में रहने के बाद रात में किसी के साथ आभूषण व नगद लेकर फरार हो गई। जो मोबाईल रखती थी जाते वक्त सभी नम्बर डिलीट कर चली गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग