डबल इंजन वाली सरकार जनहित के प्रति लापरवाह: गुड्डू
- सबलोग पार्टी के भावी प्रत्याशी ने परसा विधान सभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में खाद्यान्न का किया विवरण
दरियापुर(सारण)। परसा विधान सभा क्षेत्र में बढ़ रही बाढ़ की विभीषिका का देखते हुए, दरियापुर प्रखंड के पिरारीडीह पंचायत, सुतिहार पंचायत, जितवारपुर पंचायत के दर्जनों गांवों में बाढ़ पीड़ितों लोगों के बीच सबलोग पार्टी के परसा विधानसभा के भावी प्रत्याशी मनोज कुमार उर्फ गुडडू शर्मा के द्वारा घर-घर में जाकर पानी में राहत सामग्री चिउड़ा मीठा, मोमबती, सनेट्रेजर और बच्चों के लिए चॉकलेट आदि का वितरण किया गया। मनोज कुमार ने कहा कि दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित के हजारों परिवारों की समस्याएं कम होने की बजाए बढ़ती जा रही है। विभिन्न पंचायत व गांवों में आयी बाढ़ से सड़क व यातायात की सुविधा ध्वस्त है। गांव-गांव में बुजुर्ग, बच्चे व बीमार को बेहतर स्वास्थ्य सेवा की आवश्यकता है। सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के द्वारा निजी तौर पर मुहैया सहयोग भी बाढ़ पीड़ितों के लिये पर्याप्त नहीं कहा जा सकता। इस डबल इंजन की सरकार को जनता देख रही है कि कौन क्या कर रहा है। अब जनता पहले वाली जनता नही रही अब वो भी समझदार हो चुकी है। पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण में भोला दीक्षित, मुकेश शर्मा, बिंदेश्वर साहनी,संजय शर्मा अशोक सिंह,रामरती सिंह आदि लोग मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग