बाजार से सब्जी खरीद घर लौट रहे युवक एवं उसके माता-पिता से मारपीट, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। बाजार से सब्जी खरीद घर लौट रहे युवक एवं उसके माता-पिता को गांव के ही लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के छतवा खुर्द का है। मामले की प्राथमिकी किरण देवी ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमे आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मेरा पुत्र राजन कुमार सब्जी खरीद बाजार से लौट रहा था। तभी गांव के ही मंटु कुमार राय, चुनचुन कुमार राय, मनोज कुमार राय,श्रीनाथ राय, गोविंदा कुमार राय,सुमंत कुमार राय लाठी, डंडे एवं रॉड से लैस हो मेरे पुत्र के साथ मारपीट करने लगे। पुत्र के चीखने-चिल्लाने की आवाज पर मैं और मेरे पति बचाव में गए तो नामजदों ने हम तीनों को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वही नामजदों ने मेरे साथ दुर्व्यवहार करते हुए बाल पकड़कर बेरहमी से जमीन पर पटक दिए और गले से सोने का मंगलसूत्र भी निकाल लिये। हल्ला-गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे और इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाये।जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग