शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बनियापुर(सारण)। शराब के नशे में धुत हो परिजनों के साथ गाली-गलौज और हो हंगामा करना शराबी को महंगा पड़ गया। मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के नदौवा गांव का है। मामले की प्राथमिकी राजकिशोर साह ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमे बताया है कि रात्रि प्रहर मेरे चाचा सोहन साह शराब के नशे में धुत हो घर आये और परिवार के सभी सदस्यों को गाली देने लगे। वही हो-हंगामा करते हुए घर में तोड़-फोड़ भी करने लगे। परिवार के लोगो द्वारा मना करने पर भी नही माने। जिसकी सूचना बनियापुर थाने को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को थाने लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त व्यक्ति बराबर शराब के नशे में धुत हो कर घर पर गाली-गलौज और हो-हंगामा करते रहते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग