समाजसेवी ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण
तरैया(सारण)। प्रखंड के भागवतपुर गांव निवासी समाजसेवी योद्धा महतो ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। समाजसेवी ने भागवतपुर के गोसाई टोला तथा नेवारी के मल्लाह टोली में घर-घर जाकर राहत सामग्री पहुँचाई गई। राहत सामग्री में चिउरा,गुड़ और अन्य सामग्री शामिल था। उन्होंने कहा कि सामर्थ्य के अनुसार इस आपदा के घड़ी में बाढ़ पीड़ितों को मदद कर रहा हूँ। उक्त मौके पर मुन्ना प्रसाद शिक्षक, बाला गिरी, राजेश्वर भारती, सोनू ठाकुर, संजय राय, जगलाल महतो, सुरेश महतो, छोटेलाल महतो, राजेन्द्र साहनी समेत दर्जनों सहयोगी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग