डीबीएसडी कॉलेज का छत गिरा, प्रचार्य ने विकास विभाग से किया शिकायत, 2 माह पहले 6 लाख में हुआ था मरम्मत
गड़खा(सारण)। देवराहा बाबा श्रीधर दास डिग्री महाविद्यालय रामपुर कदना के रूम नंबर 10 छत ध्वस्त हो गई। इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य निरंजन कुमार ने विकास योजना एवं विकास विभाग के उपविकास आयुक्त को लिखित आवेदन दिया। जिसमें कहा कि 2 माह पहले ही विधान परिषद केदारनाथ पाण्डेय द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत कॉलेज की भवन का मरम्मती और सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 6 लाख 2 हजार 86 रुपये प्रदान किया गया, परंतु संवेदक अजित कुमार द्वारा बिना मरम्मती के कार्य किए बैगर सौदर्यीकरण कर दिया गया। बिना काम किए सरकारी राशि का गबन कर लिया गया। जिससे 2 माह के अंदर ही रूम के छत क्षतिग्रस्त में ध्वस्त हो गया। प्रभारी प्राचार्य ने जांच कमिटी गठन कर दोषियों पर करवाई करने की मांग किया। कोरोना वायरस के चलते महाविद्यालय बंद है अन्यथा कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी। आवेदन की छाया प्रति मुख्यमंत्री, विधान परिषद केदारनाथ पांडेय और सारण जिला अधिकारी को भी सौंपी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग