प्रशासन का किचेन नहीं शुरू हुआ तो ग्रामीणों ने चांदा लगाकर भंडारा चलाया
भेल्दी(सारण)। बाढ़ पीड़ितों के राहत के बड़े-बड़े दावा जिला एवं प्रखंड प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। परंतु उसका लाभ बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल पा रहा है। जिससे कई लोग भूख से तड़प रहे हैं। जिसको देखकर मदारपुर पंचायत के ललन शाह, सकलदीप शाह, ओमप्रकाश पण्डित, योगी पण्डित राम बाबू राय ने अपने अपने घर से चावल दाल और सब्जी लेकर खुद बनाकर लोगों को खिलाना शुरू किया। जिसमें लहेर छपरा महावीर चौक गवन्द्रि बाँसडीह मदारपुर अश्वा पर , चैनपुर समेत अन्य गांव के दर्जनों लोगों ने भोजन किया। आगे भी भण्डारा जारी रहेंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग