पूर्व विधायक ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चापाकल और शौचालय बनवाया
- पूर्व विधायक के पहल पर कई चापाकल व शौचालय बनी
गड़खा(सारण)। प्रखंड के तीन दर्जन गांवों में बाढ़ का कहर जारी है। कई जगहों पर सड़क में पानी बहने से आवागमन बाधित हो गई है। तो कोई गांव में घर में पानी घुसने से बाढ़ पीड़ितों की परेशानी काफी बढ़ गई है।आदमी से लेकर पशुओं में त्राहिमाम हैं। पीड़ितों ने अपनी समस्या बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी को सुनाई जिसके बाद पूर्व विधायक ने गड़खा प्रखंड के बाजीतपुर पंचायत के कोटवा और सैंकी गांव में सैकड़ों लोगों के बीच चुरा, मीठा का वितरण किया।ग्रामीणों ने कहा कि खाने से ज्यादा शुद्ध पेयजल और शौचालय की परेशानी है। जिसके बाद तुरंत पूर्व विधायक श्री माँझी ने संबंधित अधिकारियों से बात कर कर वहां बुलाया और चापाकल के साथ आधा दर्जन शौचालय बनवाने का काम शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर पहले से पूरी तैयारी नहीं करने से आज किसान और मजदूर बाढ़ की समस्या से काफी जूझ रहे हैं। जिन्हें हर संभव मदद करना हमारा कर्तव्य है।बीजेपी नेता इंदर राय पूर्व मुखिया विजय सिंह शंभू सिंह मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद सुबीर सिंह जय कुमार सुनील सिंह रौशन कुमार राय संतोष दांगी उदय महतो संजय सिंह अजीत राय सोनू सिंह विपिन सिंह व अन्य उपस्थित थे।इससे पहले पूर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी ने मीठेपुर बिन टोली में जाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिला एवं समुदाय के किचन में समुचित व्यवस्था कराने के लिए अपने स्तर से पहल किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग