संतो ने मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी,शोसल डिस्टेंसिग का पालन,बाढ़ से घिरा है मन्दिर
भेल्दी(सारण)। सराय बक्स स्थित श्रीधर बाबा राधे कृष्ण मंदिर में गुरुवार को वैष्णव सन्तों ने पूज्य गुरुदेव श्रीधर बाबा के नेतृत्व में धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। बाढ़ से मन्दिर चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ हैं। सभी सन्तों ने बारी-बारी भगवान श्री कृष्ण की पूजन अर्चन व वन्दन किया। मौके पर संत श्रीधर दास जी महाराज ने कहा कि कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य धरती पर बढ़ रहे पाप के नाश करने लिए हुई थी। उन्होंने बचपन से ही राक्षसों का नाश कर पृथ्वी पर धर्म को स्थापित किया। महर्षि श्रीधर बाबा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म के वक्त समस्त भूलोक आनंदमय हो गया जितने भी आसुरी शक्ति थे।सो गए, जबकि भक्त व सन्त आनन्द विभोर हो गए। आज भी भगवान कृष्ण के बाल लीला आनंदित करने वाली हैं। हर पुरूष व महिलाएं अपने बच्चों को कृष्ण स्वरूप में देखते हैं। प्रभु गोबिंद ने समस्त सृष्टि की रचना की उनके शरण में जाने से ही मानव को सद्गति प्राप्त हो सकती है। श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी प्रेमदास विजय दास डॉ प्रभु यादव दीपक कुमार महेश राय व अन्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग