बनियापुर: लोक महाविद्यालय हाफीजपुर के शासी निकाय के अघ्यक्ष का निधन, शोक
बनियापुर(सारण)। लोक महाविद्यालय हाफीजपुर के शासी निकाय के अघ्यक्ष सह शिक्षाविद राजेन्द्र राय के अकास्मिक निधन से मर्माहत महाविद्यालय परिवार ने महाविद्यालय के अस्थायी कर्यालय कोल्हुंआ बजार परिसर मे शोक सभा का आयोजन कर मृतात्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई. कार्यक्रम मे स्व. अघ्यक्ष के व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर चर्चा करते हुए महाविद्यालय उत्थान मे उनके बताये पदचिन्ह पर चलने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रो. योगेन्द्र सिंह ने कहा की अपने दो वर्षो के कर्यालय मे स्व अघ्यक्ष ने महाविद्यालय के विकाश एंव उत्थान के जो कार्य किये वे वर्षो तक याद रहेगा एंव आने वाले अघ्यक्ष के लिए मार्गर्दशन का कार्य करेगा. अघ्यक्ष का आकस्मिक निधन महाविद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी भारपाई निकट भविष्य मे संभव नही है. कार्यक्रम की अघ्यक्षता प्रभारी प्रचार्य डा. राजकुमार सिंह ने की जबकी कार्यक्रम मे उपस्थित हो शोक संवेदना व्यक्त करने वाले मे प्रो. तारकेश्वर सिंह, प्रो. सुदामा प्रसाद सिंह, प्रो. श्रीकांत राय, प्रो. कृष्णाकांत राय, प्रो. विक्रमा राय, प्रो. श्यामनाथ राय, प्रो. रियाजुदीन सिद्विकी, प्रो. अजय कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक एंव शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग