राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

इंटरमीडिएट नामांकन में छात्रों से अवैध वसूली के खिलाफ एआईएसएफ छात्रों ने बीएसईबी अध्यक्ष एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी का पुतला फूंका

इंटरमीडिएट नामांकन में छात्रों से अवैध वसूली के खिलाफ एआईएसएफ छात्रों ने बीएसईबी अध्यक्ष एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी का पुतला फूंका

  • छात्रों ने शिक्षामंत्री एवं जिला प्रशासन के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी

छपरा(सारण)। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सारण जिला इकाई के छात्रों ने इंटरमीडिएट नामांकन में छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली के खिलाफ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सारण जिला शिक्षा पदाधिकारी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इससे पहले छात्रों का एक जत्था नगरपालिका मैदान से नारेबाजी करते हुए निकला नगरपालिका चौक पहुंचा, जहां छात्रों ने बिहार के शिक्षा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर एवं सारण जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह का पुतला फूंक आक्रोश व्यक्त किया।

पुतला दहन के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा कि आजादी के 73 साल बाद भी छात्र-छात्राओं से नामांकन में अवैध वसूली का खेल धड़ल्ले से जारी है। कोरोना महामारी व भयंकर बाढ़ के बीच भी बिहार शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण इंटरमीडिएट कॉलेजों द्वारा मानवता को शर्मसार कर इंटरमीडिएट नामांकन में छात्र- छात्राओं से अवैध वसूली की जा रही है। सारण जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास बार-बार लिखित एवं मौखिक शिकायत करने के बाद भी अब तक अवैध वसूली पर रोक नहीं लग सकी है। जो काफी दु:खद और शर्मनाक है। राज्य-पार्षद अमित नयन ने कहा कि हमारे संगठन का यह सांकेतिक प्रदर्शन था। अगर कॉलेजों द्वारा इंटरमीडिएट नामांकन में छात्र छात्राओं से अवैध वसूली पर जल्द रोक नहीं लगाई गई और अवैध वसूली के रुपए वापस नहीं किए गए तो हम सभी छात्रों को गोलबंद कर आगे आने वाले दिनों में और उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी पूरी जवाबदेही बिहार के शिक्षा विभाग एवं सारण जिला प्रशासन की होगी। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिबू वर्मा, नवजीवन कुशवाहा, अविनाश उपाध्याय, पंकज कुमार यादव, दीपक कुमार यादव, पप्पू कुमार यादव, बृजेश कुमार, अमन कुमार यादव, रवि कुमार गुप्ता, रोहित सिंह आदि थे।