दरियापुर पुलिस ने 180 लीटर देशी शराब सहित दो माफियाओं को धर दबोचा
- दोनों कैदियों व जप्त शराब को छपरा ले जा रही पिक्अप बैन का हुआ, ब्रेक फेल, बाइक को मार दी ठोकर, मटिहान चौक पर लगा जाम
दरियापुर(सारण)। दरियापुर पुलिस ने थाने के ठीक सामने शीतलपुर-परसा रोड पर 180 लीटर देशी शराब सहित दो माफियाओं को धर दबोचा। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गिरफ्तार युवक पटना जिला अन्तर्गत गौरी चक थाना क्षेत्र के कछुआरा निवासी दीपक सिंह और गूंजन सिंह बताए जाते हैं। उक्त जानकारी दरियापुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने दी। घटना शुक्रवार की सुबह 11 बजे की है। जप्त शराब व दोनों नामजद आरोपियों को लेकर एक निजी पिक्अप बैन से छपरा के लिए रवाना किया गया। पिक्अप वैन जैसे ही मटिहान चौक पर पहुंचा पश्चिम से आ रही एक बाइक सवार को ठोकर मार दी। बहरहाल, मटिहान, सज्जनपुर, श्रीनगर के ग्रामीणों ने पिक्अप बैन को रोक दिया और गड़खा-पैगम्बरपुर मार्ग अवरूद्ध कर दिया। घायल युवक डोरीगंज थाना क्षेत्र के महावीर सिंह का पुत्र सुखनंदन सिंह पिक्अप बैन की चाभी लेकर सीएचसी दिघवारा में ग्रामीणों के साथ इलाज के लिए आया। सड़क जाम व कैदी शराब सहित पिक्अप बैन को ग्रामीणों के कब्जे की खबर पर दरियापुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार दल बल सहित मटिहान चौक पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम तो हटा लेकिन पिक्अप बैन की चाभी नहीं मिलने पर पिक्अप खड़ी रही। बहरहाल, एक ग्रामीण के साथ एक सअनि दिघवारा सीएचसी पहुंचा और घायल युवक ने काफी मान मनौव्वल के बाद चाभी दे दी। युवक के सिर और बाएं पैर में चोटें आयीं है और इलाज चल रहा है। समाचार प्रेषण तक पिक्अप बैन जिसका ब्रेक फेल था, उसे ठीक कराकर दरियापुर पुलिस छपरा के लिए पुनः रवाना कर चुकी थी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग