बाढ़ के पानी में फेका अज्ञात शव बरामद, पुलिस ने पानी से निकाल पोस्टमार्टम में भेजा

मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के पास एस एच-90 के किनारे बाढ़ के पानी में डूबे अज्ञात युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया। पानी में फेंके युवक के शव की पहचान नही हो सकी। मामले में गांव वालों ने बताया कि गुरूवार की सुबह चार बजें के करीब अज्ञात एम्बुलेंस द्वारा तेजी मे छपरा की तरफ से आकर चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पहले पुलिया के पास पानी मे कुछ भाड़ी वस्तु फेंक तेजी से फरार हो गए।

शुक्रवार की सुबह को उसी जगह पर पानी में तैरते शव को देख थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा,दारोगा सुरेश सिंह, जमादार अशोक चौधरी ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच समाजसेवी कुंदन सिंह के सहयोग से गांव वालों की मदद से गहरे पानी से अज्ञात शव को बाहर निकाला गया। अज्ञात शव की उम्र 35 वर्ष के करीब है।

शव की शिनाख्त नहीं हुई। मामले में थाना पुलिस ने यूडी केस दर्ज करने की बात बताई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। शव की पहचान के लिए जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग