बाढ़ के पानी में घिरा खपरैल मकान गिरा

मशरक प्रखंड क्षेत्र के बंगरा पंचायत के वार्ड-1 में बाढ़ से गुरूवार की रात्रि विशालकाय खपरैल मकान गिर गया जिससे एक लाख रूपये की संपति का नुकसान हो गया। मामला है कि बंगरा पंचायत पश्चिम टोला के वार्ड-1 के स्व धर्म देव तिवारी के पुत्र उपेन्द्र नाथ तिवारी का घर बाढ़ के पानी की वजह से गिर गया। मामले में उपेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि बाढ़ की वजह गांव में पानी घुस गया हैं गुरूवार की रात्रि में घर के बाहर बरामदें में सोये थे तभी एकाएक खपरैल का विशालकाय मकान भरभराकर कर गिर गया जिसमें सभी समान दब गया जिससे एक लाख रुपए की क्षति हुई है। मामले में पीड़ित द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत प्रखंड पदाधिकारियों से गुहार लगाई कि उन्हें सरकारी मुवाअजा दिलवाया जाए। मौके पर पहुंचे मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के तरफ से आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा कराया जा रहा है जिन्हें सरकारी सहायता दिलवायी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग