बनियापुर: देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
बनियापुर(सारण)। गस्ती के दौरान बनियापुर पुलिस ने दो लीटर देशी शराब के साथ युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया गांव का है। एसआई अजय कुमार सिंह के स्वलिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है कि संध्या गस्ती के दौरान सूचना मिली कि सरेया बाजार के पास सड़क पर एक व्यक्ति धरल्ले से शराब की बिक्री कर रहा है। जिस पर त्वरित कारवाई करते हुए मामले के सत्यापन हेतु उक्त स्थल पर गया तो युवक पुलिस वाहन देखकर हाथ मे झोला लिये हुए भागने लगा।जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ा गया व्यक्ति अपना नाम सरेया निवासी 25 वर्षीय सनोज मांझी बताया। जिसके पास से तलाशी के क्रम में दो लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग