बनियापुर में नदी में डूबने से मौत, सदमेंं में परिजन
बनियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनियापुर टोले अहरा पर गांव में नदी में नहाने गए 20 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई. मृतक अवकाश प्राप्त शिक्षक सरफुद्दीन का एकलौता पुत्र सोएब अख्तर बताया जाता है. वह बीए का छात्र था. एकलौते पुत्र की मृत्यु के बाद परिवार में मातम पसरा है. माता पिता सहित सभी बहनों का रोरो कर बुड़ा हाल बना है. युवक सात बहनों में सबसे छोटा था. बताया जाता है कि युवक पास में ही नदी में नहाने अपने मित्रों के साथ गया था. नदी की उफनाई जलस्तर के कारण उसे गहराई का अंदाजा नही मिल पाया जिसके कारण वह गहरे पानी में चला गया. गहरे पानी में डूबते उतराते देखकर अन्य मित्रो को लगा कि वह नदी की पानी मे नहा रहा है. देखते ही देखते युवक नदी की पानी में डूब गया. बच्चो के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग नदी से यूवक को बाहर निकाला. उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर, स्थानीय मुखिया नागेंद्र साह ने पीड़ित परिजन को मुआवजा देने की मांग की है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग