राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बनियापुर: बाजार से लौट रहे युवक से मारपीट, एफआईआर

बाजार से लौट रहे युवक से मारपीट, एफआईआर

बनियापुर(सारण)। बाजार से लौट रहे युवक के साथ गांव के ही लोगों द्वारा मारपीट कर जख्मी करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में हरपुर सुग्गी मियाँ के टोला निवासी मो. अकरम ने बताया है कि मेरा पुत्र अमान शेख हरपुर बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था।तभी गांव के ही नुरुल होदा, शेख तौहीद, मो. इस्लाम, मो. शमसुल होदा एवं मो. अजहरुदीन ने मेरे पुत्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर नामजदों ने लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर मेरे पुत्र को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया तथा उसके पॉकेट में रखे 25 सौ रुपये और गले से सोने का चेन निकाल लिया और मोबाईल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हल्ला-गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तो नामजद उनके साथ भी उलझ गए। जिसमे कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ से दो लोगों को बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने नामजदों पर शराबी और असामाजिक तत्वों से साठ-गाठ रखने का भी आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।